छठ व्रतियों के बीच पहुंचे हिलसा विधायक शक्ति सिंह यादव

हिलसा : लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन हजारों व्रतियों ने अस्तलाचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ दिया. रविवार को चैती छठ पूजा को लेकर माहौल भक्तिमय रहा. छठ व्रतियों द्वारा प्रथम अर्घ्य के दौरान भगवान भास्कर की पूजा की गयी और उन्हें अर्घ प्रदान किया गया। इस मौके पर छठ व्रती माताओं से हिलसा विधायक शक्ति सिंह यादव तालाव पर सूर्य मंदिर पर मिलने पहुँचे।


विधायक शक्ति सिंह यादव

उन्होंने कहा कि शहर समेत जिले भर में लोक आस्था के महापर्व के तीसरे दिन हजारों व्रतियों ने अस्तलाचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ दिया। छठ पूजा को लेकर घाटों की सफाई नगर निगम के द्वारा गयी।


अर्घ्य देती छठ व्रर्ती माता

प्रशासन के द्वारा तालाब में एक नाव के द्वारा नियंत्रण रखा गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा फर्स्ट एड का भी इंतेजाम किया गया था। इस मौके पर हिलसा बीडीओ, हिलसा सीओ,राजद प्रखंड अध्यक्ष, मंडल मुखिया आदि लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

अगर आप विधायक जी को कोई शिकायत या सुझाव देना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करें।